फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IAS Suhas LY won gold medal in Para Asian Games

Para Asiad: आईएएस सुहास एलवाई ने पैरा एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण, नोएडा के रह चुके हैं डीएम

Fri, 27 Oct 2023 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

बेहद कड़े मुकाबले में सुहास पहला गेम 16-21 से गंवा बैठे। इसके बाद भारतीय शटलर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले दो गेम 23-21 और 21-17 से जीतते हुए खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन
IAS Suhas LY won gold medal in Para Asian Games
सुहास एलवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत से खेलने वाले एकमात्र आईएएस सुहास एलवाई ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह सफलता एसएल-4 वर्ग के फाइनल में मलयेशिया के मो. अमीन को हराकर हासिल की। करीब एक घंटे तक चले तीन गेम के मुकाबले में सुहास ने 16-21, 23-21, 21-17 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


बेहद कड़े मुकाबले में सुहास पहला गेम 16-21 से गंवा बैठे। इसके बाद भारतीय शटलर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले दो गेम 23-21 और 21-17 से जीतते हुए खिताब अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश सरकार में खेल सचिव के रूप में कार्यरत सुहास टोक्यो ओलंपिक में भी चमकदार प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ चुके हैं। ऐसे में उन्हें एशियाई खेलों में स्वर्ण का दावेदार माना जा रहा था। यहां उन्होंने पहले प्रारंभिक चरण में चार मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब कब्जाया।
विज्ञापन


बताते चले कि उत्तर प्रदेश कैडर में वर्ष 2007 बैच के आईएएस अफसर सुहास एलवाई मूल रूप से कर्नाटक मे शिमोगा जिले के रहने वाले हैं। उनकी गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी के पद पर तैनाती कोविड-19 महामारी काल के समय मार्च 2020 में हुई थी। सुहास ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत सहित कई अंतरारष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जन भर से अधिक पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में जीता रजत पदक जीतने के बेहतरीन लम्हों में शुमार रहा, लेकिन एशियाई खेलों में मिली स्वर्णिम सफलता ने उत्साह दोगुना हो गया है। हनुमान जी की कृपा बनीं रहे, बस यही अपेक्षा है। अब पेरिस ओलंपिक में पीला तमगा जीतना चाहता हूं।- सुहास एलवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed