फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   I will ensure Ayushman Bharat scheme in Delhi: Bansuri

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना सुनिश्चित करूंगी : बांसुरी

Tue, 30 Apr 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
I will ensure Ayushman Bharat scheme in Delhi: Bansuri
पूजा-पाठ, रोड शो के बाद नई दिल्ली सीट की भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने नामांकन भरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन करने के लिए चुनावी रथ पर सवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं दिल्ली में आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हूं। चुनाव जीतने के बाद जरूरत पड़ी तो अदालत जाऊंगी और दिल्ली में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करूंगी। इसे दिल्ली में लागू करने में कोई प्रयास नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमने भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा साइंस, रक्षा क्षेत्र, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाने का संकल्प लिया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी निर्वाचन क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ भाजपा इस चुनाव में 400 सीटें पार करेगी। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर पता चलता है कि भाजपा दिल्ली की सातों सीट जीतेगी।
विज्ञापन

रोड शो से दिखाई ताकत
बांसुरी के नामांकन भरने के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले बांसुरी ने रोड शो से ताकत भी दिखाई। इस दौरान बांसुरी चुनावी रथ से लोगों का अभिवादन करती रहीं। कार्यकर्ताओं का हुजूम अबकी बार 400 पार के नारे लगाते हुए अलग-अलग वाहनों व पैदल भी चलता रहा। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच नामांकन दाखिल करने पहुंचीं बांसुरी को हरदीप सिंह पुरी, ओपी धनखड़, अलका गुर्जर, वीरेंद्र सचदेवा, सतीश महाना और अन्य नेताओं ने आशीर्वाद दिया। बांसुरी के पिता पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल भी साथ रहे। बांसुरी ने रोड शो शुरू करने से पहले हवन समारोह में भी भाग लेकर पूजा की। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह लोगों से मिल रहे आशीर्वाद से अभिभूत हैं और विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article