{"_id":"603147ab8ebc3e14ff1e7c4f","slug":"husband-pronounce-triple-talaq-on-phone-mewat-news-noi566892157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न मिलने पर फोन से दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार न मिलने पर फोन से दिया तीन तलाक
विज्ञापन
पुन्हाना। दहेज में स्विफ्ट कार न मिलने पर पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बिछौर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गांव नहेदा पीड़ित महिला का निकाह 21 मई 2012 को पुन्हाना के गांव हाजीपुर निवासी असगर के साथ हुआ था। निकाह के समय पीड़िता के पिता ने बाइक, जेवर, नकदी और अन्य सामान दहेज में दिया था। लेकिन, निकाह के बाद दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। इस कारण उसे अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट कार और नकदी की मांग करते थे। उसके पिता ने कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की, परंतु वे नहीं माने। पीड़िता ने बताया कि 6 दिसंबर 2020 को उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि वह तभी से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 2 फरवरी 2021 को उसके पति असगर का फोन उसके भाई के फोन पर आया। फोन पर ही पति ने तीन बार तलाक बोलकर अपनी जिंदगी से जुदा कर दिया। पुलिस ने पति असगर, सास हाजरा, ननद जननी, रशीद और याहया के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।