फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Humidity increased by 31 percent in 24 hours

Noida News: 24 घंटे में 31 प्रतिशत बढ़ी आद्रता, उमस से लोग बेहाल

Sun, 27 Jul 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased by 31 percent in 24 hours
फोटो है
विज्ञापन

-जिले का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
-येलो अलर्ट के बावजूद नहीं हुई बारिश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी होने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में रविवार को फिर बहुत गर्मी रही और तेज धूप की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उमस इतनी अधिक है कि एसी के बिना काम नहीं चल रहा है। पंखे की हवा भी पसीने नहीं सुखा पा रही है। जुलाई में बारिश होती है लेकिन एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को आद्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 24 घंटे में 31 प्रतिशत बढ़ गई।


आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल भी बारिश का येलो अलर्ट है ऐसे में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा मानसून ट्रफ रेखा भी दिल्ली के आसपास से जाएगी ऐसे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में 28 जुलाई से अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 126 और नोएडा का एक्यूआई 97 दर्ज किया गया। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता बेहतर श्रेणी में दर्ज की जा रही है जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed