फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   House fire, teenager dead, four burnt

Noida News: मकान में लगी आग, किशोर की मौत, चार झुलसे

Wed, 23 Oct 2024 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
House fire, teenager dead, four burnt
किशनगढ़ थाना क्षेत्र की घटना, सिलिंडर से गैस रिसाव की आशंका
विज्ञापन

-----------
90 प्रतिशत तक झुलसे एक बेटे की हाल गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। किशनगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक मकान में आग लगने से पांच लोग झुलस गए। सभी को एम्स व सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान छोटे बेटे आकाश मंडल (16) की मौत हो गई। दमकलकर्मियों की दो गाड़ियों ने करीब ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शुरुआती जांच में सिलिंडर से गैस का रिसाव होने से आग लगने की आशंका जताई है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार, पहले धमाके की अफवाह फैली थी, लेकिन घर में रखा एलपीजी सिलिंडर सुरक्षित है। रात करीब 3:27 बजे शनि बाजार रोड स्थित मकान संख्या 88/9 में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। इसके बाद किशनगढ़ थानाध्यक्ष बिशंबर दयाल मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी तुरंत पहुंच गईं। आग चौथी मंजिल पर रह रहे माली लक्ष्मी मंडल (42) के डी-3 फ्लैट में लगी थी। हादसे में लक्ष्मी, पत्नी अनीता और तीन बेटे दीपक (20), सनी व आकाश झुलस गए। सनी 90 प्रतिशत तक झुलसा गया है। दीपक व सनी ब्लिंकिट के लिए काम करते हैं, जबकि हादसे में जान गंवाने वाला आकाश पढ़ाई कर रहा था। आकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article