फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hospitality Expo: More than a thousand brands arrived

हॉस्पिटैलिटी एक्सपो : एक हजार से ज्यादा ब्रांड पहुंचे

Sun, 03 Aug 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Hospitality Expo: More than a thousand brands arrived
इंट्रो: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सेहत, सुविधाएं और लाइट, साउंड और म्यूजिक पर चर्चा हो रही। यहां तीन-तीन प्रदर्शनियां लगी हैं। यानी सुबह पहुंचे तो शाम तक हेल्थ, हॉस्पिटैलिटी और लाइट व साउंड के आधुनिक उपकरण देखकर लौटेंगे। देश-विदेश की कंपनियों ने इस एक्सपो में अपने उपकरण लगाएं हैं। इसमें प्रवेश मुफ्त है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारत इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (आईएचई-2025) रविवार को शुरू हुआ। यह चार दिनों तक चलेगा। इसमें देश-विदेश के हॉस्पिटैलिटी उद्योग के विशेषज्ञ, नीति-निर्माताओं, प्रदर्शकों और पेशेवर हिस्सा ले रहे हैं। 1000 से अधिक ब्रांड्स और अनेकों उत्पादों को प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन

आईएचई के संस्थापक व सीईओ रित्विक खरे ने कहा कि इसमें हॉस्पिटैलिटी उद्योग के परिवर्तनकर्ता यहां मौजूद हैं। ये उद्योग मूलतः लोगों की शक्ति से संचालित होते हैं और सहयोग से आगे बढ़ते हैं। युवा और गतिशील देश के लिए हॉस्पिटैलिटी उभरता हुआ क्षेत्र है। अभी इसकी असीम संभावनाओं की केवल शुरुआत को ही छू रहे हैं। भारत में 2 लाख से अधिक ब्रांडेड कमरे हैं। यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते हॉस्पिटैलिटी बाजारों में से एक है। प्रदर्शनी में 1,000 से अधिक ब्रांड और 260 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इन चार दिन में 26,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। प्रदर्शनी के आखिरी दिन लाइव डेमो, उत्पाद लॉन्च, विशेषज्ञ मंच और इनोवेशन को सम्मानित करने वाले पुरस्कार समारोह आयोजित होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed