फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   honeybee attack in the line of student

मिड डे मील के लिए लाइन में लगे बच्चों पर मधु मक्खियों ने किया हमला

Tue, 30 Aug 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
honeybee attack in the line of student
हथीन। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुडीथल में मिड-डे मील का भोजन लेने के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राओं में उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियां वहां लाइन में लगे बच्चों पर टूट पड़ी और उन्हें काट लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो दो शिक्षकों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। जैसे-तैसे बच्चों व शिक्षकों ने अपनी जान बचाई। बाद में मधुमक्खियों के काटने से तिलमिलाए बच्चों व शिक्षकों को उपचार के लिए तुरंत हथीन स्थिति सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घंटा उपचार व इंजेक्शन देने के बाद बच्चों व शिक्षकों को छुट्टी दी गई। इस दौरान स्कूल में एकाएक मधुमक्खियों के हमले को देख छुट्टी कर सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय उच्च विद्यालय हुडीथल में रोजाना की तरह मंगलवार को भी दोपहर 11 बजे के करीब मध्याह्न भोजन बांटा जा रहा था। बच्चे लाइन में लगे हुए थे। तभी वहां दीवार पर एक कोने में लगे छत्ते से उड़कर मधुमक्खियों ने बच्चों व शिक्षकों पर हमला बोल दिया। जब तक बच्चे संभल पाते मधुमक्खियों ने काफी बच्चों को काट लिया। बच्चों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई, लेकिन तब तक करीब 25 बच्चों व दो शिक्षकों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इन बच्चों को ज्यादा काटा
मधुमक्खियों ने सबसे ज्यादा वैभव, लोकेश, सहबाज, दिलशान, राखी, तौहीद, नौवी, समीर व इकराम को अधिक तेज तथा कई स्थानों पर काटा। काफी बच्चों को भी काटकर घायल कर दिया। इनके अलावा अध्यापक भीम सिंह सहित एक अन्य अध्यापक को भी काट लिया। इन सभी को तुरंत हथीन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज तुरंत किया और मधुमक्खियों का डंक निकाला और बच्चों व शिक्षकों को इंजेक्शन लगाए। करीब एक घंटे बाद उन्हें छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथीन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ललित मखीजा ने बताया कि इकराम, राखी, समीर, शहजाब एवं तौहीद को ज्यादा काटा था। उन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया है। बच्चों व शिक्षकों की हालत फिलहाल ठीक थी। सभी आवश्यक दवाई भी दे दी गई हैं तथा मधुमक्खियों का जहर बच्चों के शरीर में न रहे।
स्कूल के इंचार्ज मोहम्मद रमजान ने बताया कि जैसे ही मधुमक्खी के दल के उड़ने की सूचना मिली तो स्टाफ ने बोरे आदि लगा दिए और धुआं कर दिया। बच्चों के कमरे तुरंत बंद कर दिए। इसके बावजूद कुछ बच्चे चपेट में आ गए। जिनका इलाज कराया गया। 11वीं क्लास की छात्रा शकुंतला को भी मधुमक्खी ने काटा। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सक ने ही कर दिया।
प्राइमरी विंग के इंचार्ज खुर्शीद ने बताया कि जैसे ही उन्हें मधुमक्खी के दलों के बारे में पता चला उन्होंने सभी बच्चों एवं स्टाफ को सचेत कर दिया। समय पर बचाव के उपाय कर लिए गए। इस कारण सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

हथीन के खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस तरह की समस्या किसी स्कूल में न आए इसके लिए सभी स्कूलों के स्टाफ को साफ-सफाई कराने एवं मधुमक्खी के छत्तों पर नजर रखने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed