फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Holi fashion is abuzz, with lehriya dupattas and tie-dye T-shirts adorning the markets.

Noida News: होली पर फैशन की धूम, लहरिया दुपट्टे और टाई-डाई टी-शर्ट से सजे बाजार

Fri, 27 Feb 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Holi fashion is abuzz, with lehriya dupattas and tie-dye T-shirts adorning the markets.
जगह-जगह चौराहों पर होलिका की तैयारी, आलू साबूदाने के पापड़ की बिक्री शुरू
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सड़कों पर चलते ही अबीर-गुलाल की खुशबू और दुकानों पर सजीं रंग-बिरंगी पिचकारियां बता रही हैं कि होली बस आने ही वाली है। शहर में त्योहार की हलचल दिखने लगी है। बाजार आधुनिक फैशन और खाने के सामानों से सज चुके हैं। वहीं मोहल्लों और चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
-------------------
150 से लेकर दो टी-शर्ट की स्कीम लुभा रही
सेक्टर-18 स्थित एक दुकान के मालिक रिंकू ने बताया कि इस बार महिलाओं में लहरिया दुपट्टा, टाई-डाई टी-शर्ट, फ्लोरल कॉलर जैकेट और येलो डाई साड़ी का खास क्रेज है। खासकर टी-शर्ट का ट्रेंड देखने लायक है। 150 रुपये में दो टी-शर्ट की स्कीम ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। महिलाएं इन्हें जींस, शॉर्ट्स और स्कर्ट के साथ पेयर कर रही हैं। इसी तरह सेक्टर-71 में दुकान लगाने वाली एक महिला बताती हैं कि लड़कियों में सफेद और ऑफ-व्हाइट कुर्तियों की मांग बढ़ी है, जो होली के रंगों के साथ खास लुक देती है। कट स्लीव्स, फुल और हॉफ बाजू के डिजाइन 500 से 2000 रुपये तक उपलब्ध हैं। सेक्टर-59 के दुकानदार निहाल के अनुसार, बच्चों के लिए भी खास कुर्ते आए हैं, जिनकी कीमत 150 से 1000 रुपये तक है।
विज्ञापन

----------



राइस पापड़, चटपटा पापड़ भी डिमांड में

दुकानदार बॉबी बताते हैं कि होली पर स्नैक्स की भी खूब मांग रहती है। जीरा राइस पापड़, चटपटा पापड़, आलू प्लेन चिप्स, साबुत दाना चिप्स और पापड़ की बिक्री शुरू हो चुकी है। भंगेल के दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोग स्किन-फ्रेंडली और हर्बल रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले जहां पक्के रंगों का चलन था, वहीं अब ऑर्गेनिक गुलाल, सूखा अबीर और हल्के गीले रंग ज्यादा बिक रहे हैं। लोग पांच किलो तक रंग के पैकेट खरीद रहे हैं। पानी के गुब्बारे, पार्टी स्प्रे, रंगीन चश्मे, टोपी और फैंसी लाइट वाली पिचकारियां भी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------
चौराहों पर होलिका दहन की तैयारी

उधर शहर के सेक्टर-12, 34, 51, 59, 71, 110, भंगेल, बरौला, गेझा, सुल्तानपुर, गिझोड़, हरौला और हौशियारपुर समेत कई इलाकों में होलिका के लिए सूखी लकड़ियां और उपले रखे जाने लगे हैं। होलाष्टक से शुरू हुई यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। मान्यता है कि होलिका की लकड़ियां घर नहीं लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed