फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High quality research work will be promoted in GBU with one crore rupees

Noida News: एक करोड़ से उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों को जीबीयू में मिलेगा बढ़ावा

Thu, 31 Jul 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
High quality research work will be promoted in GBU with one crore rupees
एक करोड़ से उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों को जीबीयू में मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

शोधकर्ताओं को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने शिक्षकों के लिए एक करोड़ रुपये का विशेष कोष स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। यह कोष विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन तथा समय पर पेटेंट दायर करने में सहयोग करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यदि हमें उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में उभरना है, तो हमारे शोधकर्ताओं को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। एक करोड़ रुपये का यह समर्पित कोष उच्च गुणवत्ता वाले शोध, अधिक प्रकाशनों और बौद्धिक संपदा संरक्षण में तेजी लाएगा। यह नवाचार आधारित विकास और वैश्विक शैक्षणिक पहचान की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने अपने शोध अवसंरचना को मजबूत करने, नए अकादमिक कार्यक्रम शुरू करने और उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed