{"_id":"6a1455ba665221685205baf4","slug":"hgdfh-grnoida-news-c-1-noi1095-4320877-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार सवार से मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार सवार से मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 में शहदरा नाले के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने एक कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर कार में तोड़फोड़ करने और मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दी गई शिकायत में दनकौर के जगनपुर अफजलपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया है कि वह 20 मई की रात करीब 1 बजे मयूर विहार, दिल्ली से कार से अपने गांव लौट रहे थे। सेक्टर-15 नाले के पास वह कार रोककर शौच के लिए रुके। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और कुलदीप से विवाद करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने कुलदीप से मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर भाग गए।पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उनका मोबाइल, पर्स और सात हजार रुपये गायब मिले। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।