{"_id":"6ab12da53ff9a4fc900783b9","slug":"risk-of-damage-to-flats-in-high-rise-building-due-to-pipe-leakage-noida-news-c-491-1-rgh1002-10697-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पाइप लीकेज से हाईराइज बिल्डिंग में फ्लैटों को नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पाइप लीकेज से हाईराइज बिल्डिंग में फ्लैटों को नुकसान की आशंका
विज्ञापन
-जी टावर में लगातार पानी का रिसाव, दीवारों और अन्य हिस्सों में बढ़ रही नमी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। सेक्टर-22डी में प्राधिकरण की ओर से विकसित सोसायटियों के निवासी फ्लैटों और इमारतों में सीलन की समस्या से परेशान हैं। जी टावर में पाइप लीकेज के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे इमारत के कई हिस्सों और फ्लैटों में नमी बढ़ रही है। निवासियों का कहना है कि लंबे समय तक लीकेज ठीक नहीं होने पर दीवारों और निर्माण सामग्री को नुकसान पहुंच सकता है। सेक्टर-22डी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जी टावर में पाइप से लगातार पानी निकल रहा है। इससे दीवारों और अन्य हिस्सों में नमी बनी रहती है। उनका कहना है कि समय रहते लीकेज का समाधान नहीं किया गया तो पानी का रिसाव इमारत के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। निवासियों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।