फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hfgdh

Noida News: सीईओ ने अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए आदेश

Tue, 30 Sep 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
hfgdh
- यमुना सिटी के सभी एसडीएम को भेजा गया पत्र
विज्ञापन

- बुलंदशहर से प्राधिकरण पहुंची महिला ने की सीइओ से की ठगी की शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एयरपोर्ट के नजदीक निजी टाउनशिप में भूखंड के नाम पर बिल्डर्स द्वारा ठगी की जा रही है। मंगलवार को बुलंदशहर की एक महिला ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत सीईओ राकेश कुमार सिंह से की। सीईओ ने अब सभी एसडीएम को यह आदेश किया है कि अवैध रूप से टाउनशिप बसा रहे सभी बिल्डर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
मंगलवार को महिला यमुना प्राधिकरण पहुंची और सीईओ से मिली। महिला ने बताया कि निजी टाउनशिप में निवेश और बढि़या रिटर्न बताकर उसे भूखंड बेचा गया। बाद में पता चला कि ऐसी किसी टाउनशिप की अनुमति वहां नहीं है। यमुना प्राधिकरण ने वहां हुए निर्माण भी तोड़ दिए। अब महिला खुद को ठगा हुआ पा रही है। सीईओ को महिला ने निजी टाउनशिन के ब्रॉशर और खुद का बैनामा भी दिखाया। सीईओ का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। ऐसे में सभी एसडीएम को एक पत्र भेजा गया है जिसमें बिल्डर्स के खिलाफ कार्रवाई कर एफआईआर कराए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट के आसपास टाउनशिप में भूखंड बेचने के लिए अवैध रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे एक दर्जन से अधिक ब्रॉशर और मामले सामने आए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई कर वहां कराए गए निर्माण भी लगातार यमुना प्राधिकरण तोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed