{"_id":"600888dc8ebc3e340453af4d","slug":"heavy-vehicles-have-not-entered-delhi-since-last-night-noida-news-noi561061877","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रात से दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रात से दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं
विज्ञापन

नोएडा। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण 22 जनवरी से दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस की ओर से नोएडा ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा 25 जनवरी की रात से भी रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। ऐसे में नोएडा के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रैफिक पुलिस के दिशा निर्देश देखकर ही रूट प्लान तय करें।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान शुक्रवार रात 10 बजे से 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल की समाप्ति तक दिल्ली में भारी वाहनों ट्रक, बस, कंटेनर, मिनी बस, टाटा 407 आदि को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा 25 जनवरी को भी रात 10 बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर नोएडा जोन आशुतोष सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से इस संबंध में एडवाइजरी आ चुकी है। तय समय के अनुसार रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। फिलहाल, चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का धरना चल रहा है। यह रास्ता पहले ही बंद है। महामाया फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईवे सहित दिल्ली-नोएडा की अन्य सीमाओं पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएंगी। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से ही लौटा दिया जाएगा। न्यू अशोक नगर व झुंडपुरा बॉर्डर से भारी वाहनों को प्रवेश बंद रहेगा। हल्के वाहन चलते रहेंगे।