{"_id":"68b1c2bb1d958f70a20cb43c","slug":"heavy-rain-in-the-afternoon-made-the-weather-pleasant-grnoida-news-c-23-1-lko1064-73339-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने मौसम किया सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने मौसम किया सुहावना
विज्ञापन
रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर में कई स्थानों पर भरा पानी, दिन में तेज धूप के बाद उमस से मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। दोपहर में हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार दोपहर एक बजे बारिश शुरू हुई तो लगभग ढाई बजे तक खूब बादल बरसे। इससे दिन में तेज धूप के बाद उमस और गर्मी से राहत तो मिली लेकिन रबूपुरा, दनकौर और बिलासपुर में कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
पिछले दो दिनों से हल्की बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। शुक्रवार सुबह भी तेज धूप निकली थी। इस दौरान आर्द्रता अधिक होने के कारण क्षेत्र के लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर एक बजे एकाएक काले बादल छाए और बारिश से तापमान में कमी आई। दूसरी ओर, जेवर क्षेत्र में काले घने बादल तो छाए लेकिन बारिश न होने से यहां के निवासी मायूस हुए।