Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heart disease patients increased four times in JIMS in two years

Noida News: जिम्स में दो साल में चार गुना बढ़े हृदय रोग के मरीज

Wed, 21 May 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Heart disease patients increased four times in JIMS in two years
-बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से आसपास क्षेत्र के लोग भी उपचार कराने पहुंच रहे
विज्ञापन

-बदली दिनचर्या व वायु प्रदूषण के बढ़े स्तर के कारण बढ़ रहे हृदय रोगी

आशीष चौरसिया

ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय रोग के मरीजों की साल 2022 के मुकाबले 2024 में चार गुना संख्या बढ़ गई है। जिम्स में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के साथ ही व्यावहारिक डॉक्टर स्टॉप होने के चलते ग्रेनो और यमुना सिटी क्षेत्र के अलावा अन्य शहरों के लोग भी उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि नवविकसित शहर होने के बाद भी यहां पर लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़े रहने के साथ ही अवसाद के अलावा बदली दिनचर्या के कारण हृदय रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के जिम्स के जनरल मेडिसिन विभाग में साल 2022 में 209 लोग हृदयरोग से संबंधी समस्या लेकर पहुंचे थे, वहीं साल 2024 में 840 लोग हृदय रोग की समस्या लेकर दिखाने पहुंचे हैं। जनरल मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरदीप जोगी ने बताया कि मौजूदा समय के करीब तीन साल पहले हृदयरोग से जुड़े मरीज अधिकतर 40 साल से अधिक उम्र के ही मिलते थे, लेकिन इस समय 30 साल से कम उम्र के भी लोगों में तेजी से हृदय संबंधी बीमारियां मिल रही हैं। इसका मुख्य कारण है कि ग्रेनो, नोएडा-यमुना सिटी के अलावा आसपास क्षेत्र में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहना है। साथ ही यहां के युवा संगति में पड़कर स्मोकिंग करने के साथ अल्कोहल का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें कम उम्र में ही हृदय रोग के अलावा अन्य भी बीमारियां घेर रही हैं।
विज्ञापन


-----------
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में है अधिक समस्या

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नवविकसित शहर होने के कारण यहां पर अधिकतर लोग नौकरी पेशा वाले ही हैं। जिस कारण लोगों की पहले के अनुसार अब काफी हद तक दिनचर्या बदल चुकी है। पहले जहां लोग नियमित तौर पर घरों से नाश्ता और खाना खाकर काम पर निकलते थे, वहीं अब लोग सुबह के नाश्ता के साथ ही दोपहर और शाम का खाना भी अधिकतर समय की कमी होने के चलते बाहर ही कर रहे हैं। जिसके चलते उनके शरीर में अधिक ऑयल के अलावा अन्य नुकसानदायक वस्तुओं की मात्रा अधिक हो जाती है। जिस कारण कई बार अधिक मोटापा हो जाता है। जोकि हृदयरोग से ग्रसित करने में बहुत बड़ा कारण साबित होता है। महिलाओं के मुकाबले पुरुष वर्ग की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
वर्ष मरीजों की संख्या
2022 209
2023 740
2024 840
2025 (जनवरी से मार्च तक) 195


वर्ष 2025 मरीजों की संख्या
जनवरी 78
फरवरी 41
मार्च 76
--------------------------------
नोट : जिम्स में जारी आंकड़ों के आधार पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article