फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health department takes a big step to control cervical cancer

Noida News: लीड सर्वाइकल कैंसर पर काबू पाने को स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम

Sun, 18 Jan 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Health department takes a big step to control cervical cancer
-जिले में वृहद स्तर पर शुरू होगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

-14 वर्ष तक की 12 हजार बेटियों को लगाया जाएगा टीका
गुरुदत्त भारद्वाज
पुन्हाना। गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पहली बार व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष तक के करीब 11 से 12 हजार बेटियों को विशेष टीका लगाया जाएगा। यह टीका महिलाओं में स्तन व गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में प्रभावी माना जा रहा है।
खास बात यह है कि निजी अस्पतालों में 4 से 5 हजार रुपये तक की कीमत में मिलने वाला यह टीका स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तरह नि शुल्क लगाया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि मार्च अप्रैल के माह में इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह टीकाकरण अभियान गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। अब तक जिले में इस प्रकार का कोई संगठित सरकारी अभियान नहीं चलाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन और देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हो चुका है कि कम उम्र में लगाया गया यह टीका आगे चलकर कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है।
विज्ञापन

सभी पीएचसी पर होगी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और चयनित उपकेंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की है। इसके लिए डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और एएनएम को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, साथ ही आषाओं की बैठक लेकर टीकाकरण अभियान में पूरी तरह सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए जा रहे है, ताकि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किया जा सके। विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित किया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को किया जाएगा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टीकाकरण से पहले अभिभावकों को जागरूक करना भी अभियान का अहम हिस्सा होगा। कई बार जानकारी के अभाव में लोग टीकाकरण से हिचकिचाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर बैठकों के माध्यम से लोगों को टीके के फायदे बताएंगे।
कैंसर के मामलों में आएगी कमी
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और स्तन कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह टीका कैंसर के प्रमुख कारण माने जाने वाले संक्रमण को रोकने में सहायक है। समय पर टीकाकरण से आने वाले वर्षों में जिले में कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी आ सकती है।
आर्थिक बोझ से मिलेगी राहत
निजी अस्पतालों में यह टीका काफी महंगा होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बाहर था। 4 से 5 हजार रुपये की कीमत के चलते कई अभिभावक बच्चों को यह टीका नहीं लगवा पाते थे। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त सुविधा दिए जाने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टीकाकरण अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। पहले अधिक आबादी वाले क्षेत्रों और स्कूलों को कवर किया जाएगा , उसके बाद ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में विशेष शिविर लगाकर बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
---------------------------

जिले के अलग अलग गावों से अभी तक 317 कैंसर मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें पुरूश अधिक्तर मुंह के कैंसर से ग्रस्त है तो महिलाएं स्तन व गर्भाष्य (सर्वाइकल) कैंसर से पीडित है। इन सभी का अभी इलाज चल रहा है।
डॉ गौरव भाटी, कैंसर विषेशज्ञ, अलआफिया अस्पताल मांडीखेड़ा
-----------------------
’’एचपीवी सर्वाइकल कैंसर के लिए जल्द टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें 14 वर्ष तक की बच्चियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिले भर में 11 से 12 हजार बच्चियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से महिलाओं में होने वाले स्तन व गर्भाशय में कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है।’’
डॉ आशीष सिंगला, डिप्टी सीएमओ अल आफिया अस्प्ताल मांडीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed