फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health department reached Omar Abdullah's tweet in 25 minutes

उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर 25 मिनट में पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 26 Apr 2021 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Health department reached Omar Abdullah's tweet in 25 minutes
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर उन्हें दिए जा रहे वीआईपी ट्रीटमेंट ? - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को मामा की मदद के लिए ट्वीट करना पड़ा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया और 25 मिनट में टीम ग्रेनो वेस्ट स्थित मामा के घर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अब्दुल्ला के मामा गौड़ सिटी वन में रहते हैं।
होम आइसोलेशन में तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उनको मदद नहीं मिली। इस पर रविवार सुबह 10:09 बजे अब्दुल्ला ने ट्वीट कर मदद मांगी। इसके बाद जिला प्रशासन ने सुबह 10:34 बजे जवाब दिया और बताया कि सीएमओ ने टीम भेज दी है। रास्ते में है, ध्यान रखें। 25 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची और मरीज की मदद की। इसके बाद अब्दुल्ला ने सुबह 10:40 बजे फिर से ट्वीट कर कहा कि मदद मिल गई है और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

मदद पर मचा बवाल, भड़के लोग
ट्विटर, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और नोएडा के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर जमकर भड़ास निकाली। ट्विटर पर मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से पूछा कि टीम कहां से भेजी गई है। टीम के जाने से कितने लोगों का इलाज प्रभावित हुआ है। कोरोना टेस्ट के लिए टीम नहीं है, फिर यह टीम कहां से आ गई। रोजाना सैकड़ों ट्वीट पर मदद मांगी जाती है, लेकिन विभाग की तरफ से मदद तो दूर जवाब भी नहीं दिया जाता है। प्रशासन केवल वीआईपी लोगों के लिए काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि सीएमओ साहब का ट्विटर आत्मनिर्भर है, अपने स्वाद अनुसार चलता है। किसी ने कहा कि बहुत दुखद है कि आम नागरिक की कोई वैल्यू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed