फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   health department isolated london return person

लंदन से लौटे व्यक्ति को किया होम आइसोलेट

Thu, 24 Dec 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
health department isolated london return person
झामुवास में इंग्लैंड से लौटे व्यक्ति के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Mewat
लंदन से लौटे व्यक्ति को किया होम आइसोलेट
विज्ञापन

तावडू। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। तावडू के गांव झामुवास में लंदन से लौटे व्यक्ति को खोजने में स्वास्थ्य विभाग को मशक्कत करनी पड़ी। प्रदेश सरकार ने बीते 15 दिनों में यूके से लौटे लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने और उनकी जांच करने के आदेश दिए हैं। तावडू कोराना नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग को जिला प्रशासन के मार्फत विभाग के पास जानकारी आई कि लंदन से हाल ही में तावडू में एक व्यक्ति आया है, उसकी जानकारी जुटाई जाए। जिस पर विभाग मुस्तैद हो गया और बुधवार शाम तक पता लगा लिया कि व्यक्ति तावडू के गांव झामुवास का है। इस पर विभाग की टीम ने उससे यात्रा संबंधी जानकारी जुटाई और बृहस्पतिवार को आरटी पीसीआर के माध्यम से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। नूंह जिले के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि व्यक्ति (35) 11 दिसंबर को यूके से भारत आया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के मुताबिक उसे 14 दिन होम आइसोलेशन में रहना है, 25 दिसंबर को उसका पीरियड पूरा होगा। व्यक्ति ने बताया है कि वह यूके में प्राइवेट जॉब करता है और 11 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी कोरोना जांच हुई थी, जिसमें वह नेगेटिव आया है। तावडू सीएचसी के चिकित्सकों की टीम बृहस्पतिवार को व्यक्ति के घर पहुंची व उसका स्वास्थ्य चेकअप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed