फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   he second phase of PhD admission will begin after the UGC NET result is declared

Noida News: यूजीसी नेट का रिजल्ट आने पर पीएचडी दाखिले का दूसरा चरण शुरु होगा

Sat, 18 Jan 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
he second phase of PhD admission will begin after the UGC NET result is declared
-पीएचडी की सीटें भी बढ़ेगीं, पहले चरण में भी कुछ विभागों ने किया था इजाफा
विज्ञापन


-नवंबर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत पीएचडी पंजीकरण प्रक्रिया हुई थी शुरू
-20-25 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी होगी पीएचडी प्रवेम में पिछले सत्र की तुलना में

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत विभिन्न प्रोग्रामों में पीएचडी दाखिले का दूसरा चरण यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी होने पर शुरू किया जाएगा। दरअसल अभी नौ प्रोग्राम के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 21 जनवरी व आठ प्रोग्राम की परीक्षा 27 जनवरी को होगी। परीक्षाएं संपन्न होने के कुछ दिन बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। डीयू ने पीएचडी दाखिले के दूसरे चरण की तैयारी पूरी की हुई है। वहीं, पीएचडी प्रवेश में पिछले दौर के प्रवेश की तुलना में 20-25 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी होगी।
डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी के अनुसार अभी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत पीएचडी में दाखिले का पहला चरण जारी है, इसे नवंबर में शुरू किया गया था। विभिन्न विभाग चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करने लगे हैं और काउंसलिंग के शेड्यूल जारी किए जा रहे हैं। अब चालू सत्र में ही दूसरी बार दाखिले की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। अभी हम यूजीसी नेट परीक्षा संपन्न होने और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी हो जाएगा उसके बाद पीएचडी के दूसरे सत्र के दाखिलों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएचडी के लिए सीटों में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


पीएचडी सीटों में इजाफा पीएचडी सुपरवाइजर की लिस्ट को अपडेट करने और ज्यादा सीटें उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को डीयू की कार्यकारी परिषद की बैठक इस आशय को मंजूरी मिली है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश के दूसरे चरण में दाखिले के लिए जून 2024 और दिसंबर 2024 के यूजीसी नेट स्कोर पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके साथ ही ईसी ने पिछले दौर के दाखिले की तुलना में 20-25 फीसदी सीटों को बढ़ाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीयू पहले ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए अपने दाखिला पोर्टल पर इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। चूंकि इस बार भी पीजी के दाखिले सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर होने हैं। ऐसे में डीयू ने पीजी इंर्फोमेशन बुलेटिन पढ़कर ही सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन करने की सलाह दी है। सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, और पंजीकरण एक फरवरी तक किया जा सकता है। एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी का आयोजन 13 मार्च से 31 मार्च के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed