फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hazrat Nizamuddin resonates with lamps and Sufiana Qawwalis

Noida News: चिरागों और सूफियाना कव्वालियों से गूंजा हजरत निजामुद्दीन

Sat, 18 Oct 2025 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Nizamuddin resonates with lamps and Sufiana Qawwalis
-दरगाह से उठा अमन का पैगाम, भारत मोहब्बत से चलता है, नफरत से नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। धनतेरस की रौशन शाम में दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह एक बार फिर रूहानी रोशनी में नहाई नजर आई।मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की जानिब से सालाना जश्ने-चिराग का आयोजन किया गया। दीयों की जगमग, रंग-बिरंगे चिराग और सूफियाना कव्वालियों की गूंज ने माहौल को मोहब्बत और एकता की खुशबू से भर दिया।
कार्यक्रम की अगुवाई एमआरएम के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने की। उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुल्क की अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर उन्होंने कहा, कि भारत ही दुनिया का असली शांति मॉडल है। हमें अपने मुल्क को नशामुक्त, दंगामुक्त और पर्यावरण युक्त बनाना है। तालीम, तहजीब और तरक्की, यही असली रास्ता है। इस दौरान दरगाह के सज्जादानशीन अफसर निजामी और सलमी निजमी ने कहा, कि निजामुद्दीन औलिया की दरगाह सदियों से मोहब्बत, इंसानियत और एकता का प्रतीक रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सईद ने कहा, कि भारत नफरत से नहीं, मोहब्बत से चलता है। जो लोग इसे तोड़ना चाहते हैं, वे इसकी रूह को नहीं समझते। इस मौके पर डॉ शालिनी अली ने कहा, कि असली रौशनी दिलों में जलती है और डॉ शाहिद अख्तर ने तालीम और तहजीब को समाज की बुनियाद बताया। वहीं देशभर से आए अकीदतमंदों ने मिलकर दुआ की ए खुदा, इस मुल्क में अमन कायम रख। इस खुसनुमा शाम के जरिए चिरागों की रोशनी और सूफियाना सरगम में दरगाह से अमन और चैन का पैगाम उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed