फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana liquor was being served in the bar

Noida News: बार में परोसी जा रही थी हरियाणा की शराब

Mon, 21 Aug 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Haryana liquor was being served in the bar
बार में परोसी जा रही थी हरियाणा की शराब
विज्ञापन

-आबकारी विभाग ने ग्रेनो वेस्ट के स्काईबार हेडक्वार्टर पर की कार्रवाई
-चार कर्मचारी गिरफ्तार, मौके से हरियाणा मार्का की बोतल भी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी के एंबार्क प्लाजा स्थित स्काईबार हेडक्वार्टर बार में हरियाणा मार्का की शराब परोसी जा रही थी। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर मौके से चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी मात्रा में हरियाणा मार्का की शराब और बीयर बरामद की है। विभाग ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट के एंबार्क प्लाजा में स्काईबार हेडक्वार्टर रेस्तरां व बार का संचालन होता है। 18 अगस्त की रात सूचना मिली कि बार में हरियाणा की शराब परोसी जा रही है। आबकारी निरीक्षक अभिनव शाही, गौरव चंद व रवि जायसवाल ने टीम के साथ दबिश दी। जांच में सूचना सही मिली। वहां पार्टी चल रही थी। जिसमें हरियाणा ब्रांड की शराब पिलाई जा रही थी। मौके से पुष्पराज सिंह, अमित शर्मा, नरेश चंद, सुधीर भट्ट को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। टीम ने बार से रेड लेबल, टीचर्स हाइलैंड्स क्रीम,वेलेंटाइन बकार्डी व मंकी शोल्डर शराब की आठ बोतल व जेम्सन सिमरन आफ की खाली बोतलें बरामद की हैं। शराब की सभी बोतल हरियाणा राज्य की हैं। साथ ही हरियाणा मार्का की कोरोना, किंगफिशर, ब्रीजर के कुल 59 केन बीयर की बरामद की है।
विज्ञापन

------------------
पार्टी करने वालों पर डाल रहे है जिम्मेदारी
आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि बार संचालक से पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि पार्टी करने वाले लोग शराब लेकर आए थे। उनको इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed