फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana government should stop Yamuna from becoming dirty in 12 months

Noida News: यमुना को मैला होने से 12 महीने में रोके हरियाणा सरकार

Thu, 14 Mar 2024 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana government should stop Yamuna from becoming dirty in 12 months
एनजीटी ने कार्ययोजना पर काम शुरू कराने का किया आदेश
विज्ञापन

दिल्ली और नोएडा में यमुना में प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली और नोएडा में यमुना में प्रदूषण कम करने के लिए एनजीटी ने हरियाणा सरकार को अपने दो प्रमुख नालों पर प्रबंधन शुरू कराने के लिए कहा है। इसमें मौजूदा संसाधनों को पूरी क्षमता पर क्रियाशील बनाने के अलावा सीवरेज को यमुना नदी में गिरने से रोकने के लिए पाइपलाइन के काम को 12 महीने में पूरा कराने के लिए आदेश किया है।
दिल्ली निवासी डॉ. लोकेश कुमार की याचिका पर एनजीटी ने समाधान दिया है कि हरियाणा से यमुना में गिरने वाली ड्रेन नंबर-6 पर बन रही पाइपलाइन के काम को शुरू करा 12 महीने में खत्म कराएं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसे सुनिश्चित कराएगा। इस ड्रेन से करीब 100 एमएलडी सीवरेज यमुना के साफ पानी में मिलकर इसे प्रदूषित बनाता है। इसके अलावा बरही में बना कॉमन इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) भी क्रियाशील नहीं है। इससे अलग-अलग इंडस्ट्रीज का प्रदूषित पानी भी नाले में गिरता है, जो एसटीपी बने हैं, वे भी अपनी क्षमता पर काम नहीं करते। इससे यमुना नदी में फीकल कॉलीफोर्म की मात्रा बढ़ती है। एनजीटी ने आदेश किया है कि नालों में सीवर के डायवर्जन को भी हरियाणा सरकार रोके। 12 महीने में पाइपलाइन का काम शुरू करने के लिए अभी से काम शुरू कराया जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसकी निगरानी करे कि पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी न हो। इन कामों की प्रगति रिपोर्ट भी हर छह महीने में देनी होगी। एनजीटी खुद इस प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन


पीने के लिए साफ पानी अनिवार्य


एनजीटी का कहना है कि अलग-अलग रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना पर बने वजीराबाद वाटर-वर्क्स पर पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए गुणवत्ता मानकों के मुताबिक होना जरूरी है। इस गुणवत्ता को सुनिश्चित भी किया जाना चाहिए। ऐसे में तत्काल समाधान भी तलाश किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed