फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Har Ghar Jaagruk' (Awareness in Every Home) campaign launched in Alpha-1.

Noida News: अल्फा-1 में हर घर जागरूक अभियान शुरू

Fri, 18 Sep 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Jaagruk' (Awareness in Every Home) campaign launched in Alpha-1.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में आरडब्ल्यू द्वारा हर घर जागरूक अभियान की शुरुआत। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 में शुक्रवार को आरडब्ल्यूए ने हर घर जागरूक अभियान की शुरुआत की। अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने भी हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को सड़क पर कूड़ा न फेंकने और निर्धारित स्थान या कूड़ा वाहन में ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनसी शर्मा ने बताया कि हर सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। संरक्षक राजेंद्र नागर, सुभाष अग्रवाल और महासचिव प्रेम सिंह भाटी ने कहा कि पहले चरण में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। उपाध्यक्ष गजेंद्र दत्त शर्मा और संयुक्त महासचिव विजय शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की। सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पूरे सेक्टर की बेहतर सफाई के निर्देश दिए जाएंगे। आरडब्ल्यूए के साथ चर्चा कर कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed