फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hansi sub-depot receives three additional roadways buses, but the need for eight more remains

Noida News: हांसी सब डिपो को मिलीं तीन अतिरिक्त रोडवेज बसें, 8 और बसों की जरूरत बरकरार

Thu, 02 Oct 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 02 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hansi sub-depot receives three additional roadways buses, but the need for eight more remains

विज्ञापन
हांसी। हांसी सब डिपो को तीन अतिरिक्त रोडवेज बसें मिली हैं, जिससे डिपो में अब कुल बसों की संख्या 65 हो गई है। ये बसें चरखी दादरी डिपो से प्राप्त हुई हैं, जो एनसीआर क्षेत्र में होने के कारण 10 वर्ष से अधिक पुरानी बसें वहां नहीं चलाई जा सकतीं। लिहाजा इन्हें हिसार डिपो भेजा गया था, जहां से हांसी सब डिपो को तीन बसें मिलीं।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, इन बसों की तकनीकी जांच के लिए पहले चालकों को भेजा गया था। जांच के बाद सही स्थिति में पाई गई बसों को ही डिपो में शामिल किया गया है। पुरानी होने के बावजूद ये बसें फिलहाल स्थानीय (लोकल) रूटों पर संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलने लगी है। 10 सितंबर को प्रकाशित समाचार रिपोर्ट में रोडवेज बसों की खस्ताहाल स्थिति उजागर की गई थी। इसके बाद 11 सितंबर को हिसार डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने संज्ञान लेते हुए जिले की 34 पुरानी बसों को जर्जर घोषित कर दिया था। इनमें से 15 बसें हांसी सब डिपो की थीं, जो करीब 13 वर्ष पुरानी थीं। 78 बसों के बेड़े में से 15 बसें हटाए जाने के बाद डिपो के पास सिर्फ 58 बसें बची थीं, जिससे कई रूटों पर बस सेवा बाधित हो गई थी।
विज्ञापन

अब तक 7 बसें मिल चुकीं
12 दिन पहले डिपो को चार नई बसें मिली थीं। अब तीन और बसें मिलने से कुल 7 नई बसें प्राप्त हो चुकी हैं। हालांकि, डिपो में सुचारु संचालन के लिए कम से कम 8 और बसों की जरूरत अभी भी बनी हुई है। नई बसों के मिलने से चंडीगढ़, पानीपत जैसे रूटों पर पहले बंद हुई सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं। लोकल रूटों पर भी अब बसों की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

तीन रोडवेज बसें और आ गई हैं। जिन्हें अभी लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। - प्रेम सागर, डीआई, सब डिपो, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed