{"_id":"5d5ef18a8ebc3e6c84298a07","slug":"hacked-the-id-of-a-travel-website-grnoida-news-noi456623640","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवल वेबसाइट पर आईडी हैक कर वॉलेट से उड़ाए पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवल वेबसाइट पर आईडी हैक कर वॉलेट से उड़ाए पैसे
Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-143 निवासी युवक की ट्रैवल वेबसाइट पर बनी आईडी हैक कर उससे वॉलेट से दुबई से कोलकाता का टिकट करा लिया गया। पीड़ित ने सूरजपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, ईमेल आदि के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। नोएडा के सेक्टर-143 स्थित आकृति शांति निकेतन निवासी नितिन गोयल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने ट्रैवल वेबसाइट पर अपनी आईडी बनाई हुई है।
विज्ञापन
उसके वॉलेट में 15 हजार रुपये पड़े थे। गोयल का आरोप है कि उसकी आईडी को हैक कर राजीव मंडल के नाम से 10181 रुपये खर्च कर दुबई से कोलकाता की हवाई टिकट बुक कराई गई। वहीं समीर अंसारी के नाम से 4818 रुपये में मुंबई के पांच सितारा होटल एग्जोटिका में कमरा बुक करा लिया गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दिखित ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन