फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: The true mark of success is not good grades, but good character.

गुरु मंत्र : सफलता की असली पहचान अच्छे अंक नहीं, अच्छा चरित्र है

Sun, 05 Jul 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: The true mark of success is not good grades, but good character.
अमरेश चपराना,प्रधानाचार्या भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता
जीवन में सफलता केवल अच्छे अंक या बड़ी डिग्री से नहीं मिलती, बल्कि ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और श्रेष्ठ चरित्र से हासिल होती है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। तकनीक और सोशल मीडिया का उपयोग केवल ज्ञान बढ़ाने और सकारात्मक कार्यों के लिए करें, समय नष्ट करने के लिए नहीं। स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवनशैली भी सफलता की मजबूत नींव हैं।आज की युवा पीढ़ी पर केवल अपने करियर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भी जिम्मेदारी है। इसलिए बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत, धैर्य और अनुशासन अपनाना जरूरी है। सोशल मीडिया के दौर में युवाओं को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचें, मर्यादित भाषा का प्रयोग करें और डिजिटल शिष्टाचार का पालन करें। यही आदतें उन्हें बेहतर नागरिक और सफल इंसान बनाएंगी।
विज्ञापन

- अमरेश चपराना, प्रधानाचार्या, भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज, तिलपता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed