फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gurjar Mahapanchayat today, police sent notice

नोएडा: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा मामले में गुर्जर महापंचायत आज, पुलिस ने भेजे नोटिस

Sat, 30 Oct 2021 09:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 09:30 PM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के मामले में गुर्जर और राजपूत बिरादरी में मतभेद हो गया था जिसका निस्तारण हो गया है। मामले को फिर से उछाला जा रहा है। पुलिस ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में किसी प्रकार की कोई टिप्पणी की जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Gurjar Mahapanchayat today, police sent notice
गुर्जर महापंचायत की तैयारियां करते समिति के सदस्य मुखिया गुर्जर और रविंद्र भाटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में रविवार को गुर्जर महापंचायत होगी, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी बल, महिला पुलिसकर्मी और अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस भेजकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महापंचायत से भाईचारा और सौहार्द खराब हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने मिहिर भोज इंटर कॉलेज में महापंचायत को लेकर कॉलेज के प्रबंधन को पत्र भेजकर अनुमति नहीं देने के लिए नोटिस भेजा था। इस पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिलाप सिंह ने बताया कि दादरी पुलिस को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि गुर्जर विद्या सभा की ओर से सरदार पटेल जयंती समारोह के लिए समिति को विचार गोष्ठी आयोजन की अनुमति दी है। प्रधानाचार्य और प्रबंधक को किसी को अनुमति देने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी की अनुमति मिलने के बाद शनिवार को आयोजकों ने परिसर में टेंट लगाकर तैयारियां शुरू कर दीं। सारा दिन समिति के सदस्य मौके पर जमे रहे। इसकी भनक लगने पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने टेंट हाउस कर्मियों को थाने पर बुला लिया। इसके बाद कर्मियों को पुलिस ने बताया कि महापंचायत की अनुुमति नहीं दी गई। इसके बाद कर्मी वहां से टेंट उखाड़कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किए नोटिस
दादरी कोतवाली प्रभारी की ओर से चिटहेरा में हुई महापंचायत में शामिल लोगों को सीआरपीसी की धारा-149 के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के मामले में गुर्जर और राजपूत बिरादरी में मतभेद हो गया था जिसका निस्तारण हो गया है। मामले को फिर से उछाला जा रहा है। इससे जनपद में शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मामले को सोशल मीडिया पर तूल दिया जा रहा है। अगर इस मामले में किसी प्रकार की कोई टिप्पणी की जाती है या संबंधी पंचायत या प्रदर्शन में हिस्सा लिया जाता है और कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है तो इसका पूर्ण दायित्व आपका होगा। ऐसे में कानूनी कार्रवाई होगी।

कई गांवों में किया गया जनसंपर्क
पंचायत में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), लोकदल, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों में शामिल गुर्जर जनप्रतिनिधियों समेत सभी संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो और पोस्ट वायरल करके लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

चार कंपनी पीएसी, 500 सिपाही, 100 दरोगा, चार एसीपी, बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी व वरिष्ठ अधिकारियों की दादरी में रविवार को तैनाती की जा रही है। अगर किसी ने उपद्रव किया तो कठोर कार्रवाई होगी। केस दर्ज करने के अलावा गिरफ्तारी भी होगी।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed