फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GT road jammed for arrest of absconding accused

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जीटी रोड किया जाम

Wed, 03 Mar 2021 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
GT road jammed for arrest of absconding accused
अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जीटी रोड जाम करते ग्रामीण। - फोटो : Grnoida
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव निवासी दीपक उर्फ चांद की हत्या से नाराज और फरार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करते हुए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर पटवारी के बाग के पास मंगलवार दोपहर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की भी मांग की। इस दौरान एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। हालांकि, पुलिस के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण घर लौट गए।
विज्ञापन

अच्छेजा निवासी दीपक उर्फ चांद (24) की सोमवार की शाम पड़ोस में रहने वाले विपिन समेत चार लोगों ने जीटी रोड स्थित ओम होटल के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। दीपक के भाई प्रमोद ने राधेश्याम, रामनिवास, विपिन और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के भाई प्रमोद कुमार का कहना है कि जिस लड़की से दीपक के बात करने की चर्चा है, वह करीब दो साल पहले उनके घर आ गई थी। तब माफी मांगने के बाद समझौता हो गया था। अब योजना बनाकर भाई की हत्या की गई है।
विज्ञापन

इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे शव को पटवारी के बाग के पास जीटी रोड पर रखने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने शव रखने नहीं दिया। इसके बाद पुरुष और महिलाएं जीटी रोड पर बैठ गए। दीपक के बहनोई नीटू का कहना है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में 10 लाख रुपये और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ग्रामीण घर लौट गए। एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दीपक पड़ोस में रहने वाली युवती से फोन पर बात करता था। घर वालों के विरोध करने पर गाली-गलौज करता था। सोमवार को युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो हाथापाई हो गई। इस दौरान आरोपी ने 18 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी होने से पहले नहीं करेंगे दाह संस्कार
दीपक के भाई प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने नामजदों की गिरफ्तारी के लिए 8 घंटे का समय दिया है। जब तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। इस पर एसीपी योगेंद्र सिंह का कहना है कि निर्धारित समय नहीं दिया जा सकता है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed