{"_id":"68ebd4bb1a8bb19c2c056c16","slug":"gsfdgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77866-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से बाइक चालक घायल
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-153 के पास हुए सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी एक शख्स घायल हो गए। बुलंदशहर के विनीत तोमर का कहना है कि वह 22 सितंबर को वह ड्यूटी के लिए गोदरेज फर्नीचर कंपनी सेक्टर-104 नोएडा जा रहे थे। तभी पीछे से एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पहले नोएडा के फेलिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार न होने पर उनके भाई ने पीड़ित को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनके हाथ का आपरेशन किया गया। उनकी इलाज जारी है। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दनकौर के शिवम के अनुसार उनके पिता इंद्रराज 23 सितंबर को सुबह अपने गांव वाजरपुर से यूटीएल कंपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह डीएस ग्रुप के आगे सर्विस रोड पर पहुंचे। एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक और उसकी मंगेतर घायल
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को हुए सड़क हादसे में दंपती घायल हो गए। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में हापुड़ के संजय ने केस दर्ज कराया है कि वह अपनी मंगेतर स्नेहा के साथ नोएडा जा रहे थे। तभी चार मूर्ति के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में भाई और उनकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया स्नेहा के पैर पर चला गया। दोनों को तत्काल उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर-27 नोएडा में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक की पहचान योगेन्द्र निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।