Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: ट्रेन से गांजा लाकर नोएडा-एनसीआर में बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
gsfd
ट्रेन से गांजा लाकर नोएडा-एनसीआर में बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- सूटकेस में मिले 20.6 किलो गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये
सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आरोपी दूसरे राज्यों से ट्रेन के जरिए सस्ते दामों पर गांजा लाकर नोएडा और एनसीआर में पुडय़िा बनाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।
एडीसीपी नोएडा अभय मिश्र ने बताया कि रविवार को सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर टीम ने आरटीओ कार्यालय के पीछे गंदे नाले के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अजय कुमार (30) निवासी गांव दाऊपुर, थाना जवां, अलीगढ़ और राजेश साह (50) निवासी जिला खगडि़या, बिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद एक सूटकेस से बंडलों में रखा 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस को यात्रा से संबंधित टिकट की छायाप्रति भी मिली है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed