फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno West no longer wants promises but Metro

Noida News: ग्रेनो वेस्ट को अब वादा नहीं मेट्रो चाहिए

Wed, 18 Feb 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Greno West no longer wants promises but Metro
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। निवासियों का कहना है कि हर बार ग्रेनो वेस्ट की फिर अनदेखी की जा रही है। ग्रेनो वेस्ट के 5 लाख लोगों को मेट्रो की जरूरत है। हर चुनाव में वादा किया जाता है जो पूरा नहीं किया जाता। इंतजार बढ़ता जा रहा है। सार्वजनिक यातायात के नाम पर केवल दावे किए जा रहे हैं। हकीकत कोसों दूर है। ग्रेनो वेस्ट के निवासी जाम से परेशान है। ब्यूरो
विज्ञापन



ग्रेनो वेस्ट की आबादी पांच लाख से अधिक पहुंच चुकी है। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा अब तक नहीं मिली। कब मेट्रो मिलेगी किसी को पता नहीं। - मनीष श्रीवास्तव, फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी
विज्ञापन



सड़कों पर जाम रहने लगा है। घर खरीदने के समय मेट्रो का वादा किया था। सरकार भी हर साल मेट्रो का सपना दिखाती है। अब शांत नहीं बैठेंगे। - प्रशांत मिश्र, फोर्थ एवेन्यू सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हर साल मेट्रो का निर्माण शुरू होने की उम्मीद होती है लेकिन हर बार केवल धोखा मिला है। - प्रशांत चौहान, विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी


ग्रेनो वेस्ट निवासियों के लिए मेट्रो सपना बनकर रह गई है लगातार अनदेखी से पांच लाख निवासी तंग आ चुके हैं। कब समाधान निकलेगा पता नहीं। - राजेश शुक्ला, फ्लोरा हेरिटेज सोसाइटी
ग्रेनो वेस्ट की आबादी 5 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। सड़कों पर जाम रहने लगा है। घर खरीदने के समय मेट्रो का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। - अनिल वर्मा, महागुन माईवुड्स सोसायटी


सार्वजनिक परिवहन नहीं होने की वजह से कई बार महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। कई बार कैब चालक बदसलूकी तक करते हैं। - शिल्पा कटियार,पाम ओलंपिया सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed