फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greno athourity will take penality on west mangment

खुद से कूड़े का प्रबंध न किया तो आज से लगेगा जुर्माना

Thu, 01 Aug 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
greno athourity will take penality on west mangment
खुद कूड़े का प्रबंध न किया तो आज से लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की ठोस अपशिष्ट एवं सीवेज निस्तारण नीति के तहत काम नहीं करने वाले संस्थानों, सोसायटियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में कचरे का निस्तारण न करने वाले होटलों, बाजारों और ढाबों आदि पर कार्रवाई होगी।
प्राधिकरण ने कचरा निस्तारण के लिए नई नीति बनाई है। इसके तहत 90 प्रतिशत कचरा मौके पर ही निस्तारित करना होगा। बचा हुआ 10 प्रतिशत कचरा प्राधिकरण उठाएगा। इसको कई चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में होटल, बाजार व ढाबे आदि को रखा गया है। इनको 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। इस दौरान इन्हें कचरे के निस्तारण के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया था। अब पहली अगस्त से इनको कचरे का निस्तारण खुद से करना होगा। अगर कोई नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद ने बताया कि कूड़ा निस्तारण योजना को कई चरणों में लागू किया गया है। पहले चरण में ढाबों, होटल व बाजार में आदि में लागू होगा। इसके लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। अगर पहली अगस्त से कूड़ा निस्तारण नई नीति के तहत नहीं किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोसायटियों को 15 अगस्त तक का समय
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डरों व सोसायटियों को 15 अगस्त तक का समय दिया है। जबकि संस्थागत में 30 अगस्त तक का समय दिया गया है। इस दौरान इन्हें कूड़ा निस्तारण के उपाय करने होंगे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 197 बिल्डर परियोजनाएं हैं। इन सभी में ये नियम लागू होगा। कूड़ा निस्तारण के लिए प्राधिकरण ने बिल्डरों की संस्था क्रेडाई के साथ भी बैठक की थी। प्राधिकरण ने सभी से योजना को लागू करने के लिए कहा है। अगर लागू नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed