फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Green signal to many projects in Greno West

Noida News: ग्रेनो वेस्ट में कई परियोजनाओं को हरी झंडी

Tue, 17 Jun 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Green signal to many projects in Greno West
-एफओबी, सड़क और यूटर्न से जुड़ी इन योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

एसीईओर ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट का दौरा कर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई परियोजनाओं की समीक्षा की और नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। इस दौरान एफओबी, रोड, सीवर और यूटर्न से जुड़ी कई परियोजनाओं को हरी झंडी दी।
निरीक्षण के दौरान गौड़ सिटी-1 और 2 के बीच तथा इटैड़ा गोलचक्कर के पास फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण को स्वीकृति दी गई। साथ ही, खजूर चौक के पास तिगड़ी गोलचक्कर से पहले यूटर्न बनाने की अनुमति भी दी गई, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। सेक्टर-1 में 24 मीटर रोड के निर्माण और 60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने वाली निर्माणाधीन 80 मीटर रोड का भी एसीईओ ने जायजा लिया और कार्य में तेजी के निर्देश दिए। उन्होंने जुलाई तक रोड कार्य पूरा करने को कहा। ।
विज्ञापन


------------
अंडरपास और यूटर्न निर्माण में तेजी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास की प्रगति भी परखी गई। उन्होंने संबंधित विभागों को सीवर, बिजली, गैस जैसी उपयोगिता लाइनों को शीघ्र शिफ्ट कर निर्माण कार्य तेज करने को कहा। एसीईओ ने ईकोटेक-3 स्थित 20 एमएलडी एसटीपी को सेक्टर-1 से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन सीवर लाइन की प्रगति का निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने एसटीपी से निकलने वाले स्लज के निस्तारण और ग्रीन एनर्जी विकल्पों पर भी काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed