{"_id":"62681319179c913dd17394e0","slug":"greater-noida-two-iphones-were-snatched-by-a-b-com-student-from-ansal-plaza-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: अंसल प्लाजा से बीकॉम के छात्र ने झपटे थे दो आईफोन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: अंसल प्लाजा से बीकॉम के छात्र ने झपटे थे दो आईफोन, गिरफ्तार
Tue, 26 Apr 2022 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:14 PM IST
सार
एसीपी महेंद्र देव सिंह के अनुसार, दादरी निवासी नीरज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल बेचने की दुकान अंसल प्लाजा मॉल में है। 11 अप्रैल को दुकान खुली थी और ग्राहक व कर्मचारी सभी मौजूद थे।
विज्ञापन
दो आईफोन लूटने का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंसल प्लाजा मॉल स्थित एक दुकान से 1.40 लाख रुपये के दो आईफोन झपटकर फरार हुआ आरोपी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मंगलवार को तुगलपुर निवासी रितीक को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी के पीछा करने पर आरोपी ने लकड़ी का टुकड़ा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन
एसीपी महेंद्र देव सिंह के अनुसार, दादरी निवासी नीरज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल बेचने की दुकान अंसल प्लाजा मॉल में है। 11 अप्रैल को दुकान खुली थी और ग्राहक व कर्मचारी सभी मौजूद थे। इसी दौरान मास्क लगाकर युवक उनकी दुकान में आया और आईफोन 13 प्रो दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि मोबाइल दिखाने पर आरोपी ने दूसरा कलर मांगा तो वह भी दिखा दिया गया। आरोपी दोनों मोबाइल को हाथ में लेकर देखने लगा। आरोपी ने मोबाइल से किसी को कॉल कर कहा कि उसे फोन पसंद आ गया है, जल्दी रुपये भेज दो। इसी बीच आरोपी दोनों मोबाइल लेकर भाग गया।