फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: 'This house is for sale..' Family forced to leave the house, allegations against a particular community

ग्रेटर नोएडा: ‘यह मकान बिकाऊ है..’घर छोड़कर जाने के लिए परिवार मजबूर, समुदाय विशेष पर आरोप

Tue, 23 Nov 2021 11:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 23 Nov 2021 11:32 AM IST
सार

एनपीसीएल के सुपरवाइजर सुनील शर्मा ने बताया कि उनका भाई रोहित शर्मा हल्दौनी गांव में ही किराने की दुकान चलाता है। आरोप है कि जून में समुदाय विशेष का युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और रोहित के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी।

विज्ञापन
Greater Noida: 'This house is for sale..' Family forced to leave the house, allegations against a particular community
'मकान बिकाऊ है' का लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव हल्द्वौनी निवासी एनपीसीएल के सुपरवाइजर ने अपने घर की दीवार पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। सुपरवाइजर ने ट्वीट कर कहा है कि समुदाय विशेष के लोगों से परेशान होकर वह मकान बेच रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जून 2021 में झगड़े के बाद दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी चल रही है।  दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


एनपीसीएल के सुपरवाइजर सुनील शर्मा ने बताया कि उनका भाई रोहित शर्मा हल्दौनी गांव में ही किराने की दुकान चलाता है। आरोप है कि जून में समुदाय विशेष का युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और रोहित के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। इस मामले में हत्या की कोशिश की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि रोहित का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए थे। इसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इसकी पैरवी करने पर रविवार को सुनील शर्मा पर भी हमला किया गया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। सुनील शर्मा का कहना है कि आरोपियों से परेशान होकर वह मकान बेचने व पलायन को विवश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुचलका पाबंद कर चुकी है पुलिस
पुलिस का कहना है कि जून 2021 में हुए झगड़े की मुकदमेबाजी को लेकर दोनों पक्ष में विवाद है। दोनों पक्ष पेशबंदी में एक-दूसरे पर बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाते रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुचलका पाबंदी की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed