{"_id":"68711313cb7f768d6a05fe65","slug":"greater-noida-roadways-depot-gets-15-new-buses-noida-news-c-23-1-lko1064-67883-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो को मिलीं 15 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा रोडवेज डिपो को मिलीं 15 नई बसें
विज्ञापन
-रोडवेज ने की रूटों पर उतारने की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
महिला परिचालकों की भर्ती के लिए तीन स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रोडवेज की अब तक 15 नई बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को मिली हैं। उनको रूटों पर उतारने की तैयारियां की जा रही है। चालक और परिचालकों की भर्ती की जा रही है। उनको रंगाई पुताई का काम चल रहा है। इस माह के अंतिम सप्ताह में ओर नई बसें मिलने की उम्मीदें है।
ग्रेटर नोएडा डिपो में पिछले एक साल से 50 बसों की कमी चली आ रही थी। फिलहाल केवल 101 बसें की रूटों पर चल रही है। 18 रूटों पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। बार-बार बसों की मांग करने पर 15 नई बसें मिली है। सभी बसें सीएनजी से चलने वाली है। बसों की रंगाई पुताई का काम चल रहा है। उनको रूट के लिए तैयार किया जा रहा है। अब तक पांच नए रूट बनाए गए है। चालक और परिचालकों की संविदा पर रखने की प्रक्रिया चल रही है। कई लोकल रूटों पर भी बस चलाने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। हालांकि रोडवेज के अधिकारियों ने इसको मंजूरी नहीं दी है।
-- -- -- -- -- --
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूट पर बसें चलाने की मांग
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ऐमनाबाद चौराहे से फ्लोरा हेरिटेज ऐस डिवीनों से होते हुए राइज चौक से सेक्टर 52 बॉटिकनल गार्डन और दूसरा रूट ऐमनाबाद चौराहे से फ्लोरा हेरिटेज ऐस डिवीनों से होते हुए राइज चौक से गौर सिटी एनएच 9 तक बस चलाने की मांग की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटियों में लाखों परिवार रह रहे है। लेकिन सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। इन रूटों पर बसें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- --
तीन स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला
महिला संविदा परिचालकों को रखने के लिए 15 जुलाई को सवेरे 10 बजे से सायं पांच बजे तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय सेक्टर 23 नोएडा, नोएडा बस स्टैंड सेक्टर 35 मोरना और ग्रेटर नोएडा में कासना बस स्टैंड में रोजगार मेला लगेगा। महिला अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटर मीडिएट पास व सीसीसी प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 18 साल से 40 साल तक हो।