फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida ppolice arrest Two sharp shooters of gangster Randeep Bhati

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर: रणदीप भाटी के दो शॉर्प शूटर दबोचे, पुलिस ने रखा था इनाम; इस मामले में थी तलाश

Wed, 20 Dec 2023 03:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Dec 2023 03:07 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस जिंदा और अन्य सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Greater Noida ppolice arrest Two sharp shooters of gangster Randeep Bhati
दो शार्प शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। थाना बीटा टू पुलिस ने गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के 25 हजार के दो इनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिवम पुत्र राज, अजय कुमार त्रिपाठी पुत्र राघव त्रिपाठी को अल्फा गोल चक्कर शौचालय के पास से थाना क्षेत्र बीटा टू से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस जिंदा, 32 बोर और एक अवैध तमंचा समेत दो कारतूस और 315 बोर बरामद हुए है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नवंबर की शाम को सह-अभियुक्तों सुनील उर्फ रोपी, हरीपाल और अश्वनी उर्फ रिन्कू, सचिन व अन्य साथियों के साथ आईकोन अपार्टमेन्ट तिराहे के पास दो गाड़ियो में सवार होकर गैंगस्टर रणदीप भाटी के कहने पर पीड़ित संचित शर्मा उर्फ सिन्गा पंडित के साथ लाठी-डंडो और लोहे की रोड से जान से मारने की नियत से हमला किया था। 

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले। चार अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed