{"_id":"61e395ba4287b65dc36cb472","slug":"greater-noida-murders-today-torso-of-woman-was-thrown-on-road-after-cutting-off-her-head-and-hands-feet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: दरिंदों ने की हैवानियत की हदें पार, सिर और हाथ-पैर काटकर सड़क पर फेंका महिला का धड़, बैग में मिले कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता: दरिंदों ने की हैवानियत की हदें पार, सिर और हाथ-पैर काटकर सड़क पर फेंका महिला का धड़, बैग में मिले कपड़े
Sun, 16 Jan 2022 09:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:19 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-146 में मेट्रो स्टेशन के पास प्लास्टिक के कट्टे में महिला का धड़ मिलने का मामला सामने आया है। महिला का सिर, हाथ और पैर बेरहमी से काटे गए थे। पुलिस को शव के पास बैग में महिला के कपड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में क्रूरता की हद पार कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-146 के मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक महिला का सिर, हाथ और पैर काटकर धड़ प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फेंक दिया गया।
पुलिस को शव के पास बैग में महिला के कपड़े बरामद हुए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव क्षेत्र में फेंका गया है।
नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, हाथरस निवासी ललित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार रात पुलिस को महिला का धड़ मिलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेट्रो लाइन के नीचे पिलर संख्या पी-543 के पास धड़ एक कट्टे में पड़ा था। महिला ने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जबकि काले रंग की पाजामी और टी-शर्ट एक बैग में पड़े थे।
विज्ञापन
महिला के सिर, हाथ और पैर को ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिले। न ही कोई ऐसा सामान बरामद हुआ, जिससे पहचान हो सके। वहीं, जिस तरह से हत्या की गई उससे पुलिस को आशंका है कि किसी ऐसे व्यक्ति ने वारदात अंजाम दी है, जो किसी जानवर आदि को काटने का काम करता हो।

15 सीसीटीवी खंगाले, कई मामलों का खुलासा नहीं
पुलिस ने आसपास लगे 15 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। इस दौरान यहां से गुजरे वाहनों के नंबर आदि जुटाकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम में गहरी चोट पहुंचाकर महिला की हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, ग्रेनो में पूर्व में भी कई महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। पहचान न होने से अधिकांश घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है।
महिला की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही महिला की पहचान व आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - अमित कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन
महिला की हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही महिला की पहचान व आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - अमित कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन