{"_id":"5e24b8258ebc3e4b622dd607","slug":"greater-noida-authority-can-increase-land-rates-noida-news-noi48679111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में घर-दुकान खरीदना हो सकता है महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में घर-दुकान खरीदना हो सकता है महंगा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण संपत्ति की दरें बढ़ाने पर फिर विचार करने लगा है। सभी तरह की संपत्तियों को चार श्रेणी में बांटा जाएगा। 24 जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इस एजेंडे को रखे जाने की तैयारी है। बीते 29 नवंबर को बोर्ड बैठक के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन उस समय इस प्रस्ताव को अगले बोर्ड बैठक में रखने की बात कहते हुए टाल दिया गया था।
बीते 29 नवंबर की बोर्ड बैठक के लिए तैयार प्रस्ताव को ही दोबारा बोर्ड बैठक के समक्ष रखा जा रहा है, जिसके मुताबिक पहली बार आवासीय सेक्टरों को चार वर्गों में बांटा जाएगा। ए, बी, सी व डी श्रेणी बनाकर रेट बढ़ाए जाएंगे। अब तक जिस रेट पर संपत्तियों का आवंटन हो रहा है, वह सबसे कम दर होगी। रिवाइज होने पर डी श्रेणी की संपत्ति की दरें उसके बराबर होंगी। बाकी सभी श्रेणी (ए, बी व सी) की दरें इससे अधिक होंगी।
रेट बढ़ाने के पीछे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों का तर्क है कि लंबे समय से जमीन की दरें नहीं बढ़ी हैं, जबकि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो भी दौड़ने लगी हैं। नोएडा एयरपोर्ट का भी काम शुरू होने जा रहा है। प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है। हालांकि अगर जमीन के दाम बढ़ाने पर फैसला होता है तो भी इसे नए वित्त वर्ष से ही लागू करने पर विचार हो रहा है। हालांकि जानकारों का कहना है, कि बाजार में मंदी को देखते हुए प्राधिकरण को इस समय दरें नहीं बढ़ाना चाहिए। खुद प्राधिकरण से निकाली जानी वाली स्कीमें भी मंदी की वजह से फेल हो रही हैं। रेट बढ़ाने से बचा-खुचा कारोबार भी खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
-------
आवासीय संपत्ति
श्रेणी प्रस्तावित दरें
मौजूदा रेट 23,100
ए 28,000
बी 27,000
सी 26,000
डी 23,100
---
बिल्डर हाउसिंग
श्रेणी प्रस्तावित दरें
मौजूदा रेट 28,230
ए 33,000
बी 32,000
सी 31,000
डी 28,230
--
व्यावसायिक संपत्ति
श्रेणी प्रस्तावित दरें
मौजूद रेट 46,190
ए 49,000
बी 48,000
सी 47,000
डी 46,190
--
औद्योगिक संपत्ति
श्रेणी प्रस्तावित दरें
मौजूदा रेट 10,790
ए 14,000
बी 13,000
सी 12,000
डी 10,790
--
संस्थागत संपत्ति
श्रेणी प्रस्तावित दरें
मौजूदा रेट 13,500
ए 17,500
बी 14,000
सी 13,500
--
नोट - सभी तरह की संपत्ति की दरें रुपये प्रति वर्ग मीटर में हैं।