फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grandmother kills 1 month girl child

दादी ने पोते की चाहत में एक माह की पोती को मार डाला

Sun, 06 Sep 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Grandmother kills 1 month girl child
तावडू। जौरासी गांव में पोते की चाहत में दादी ने पोती को शौचालय के गड्ढे में गिराकर मार डाला। बचने के लिए दादी ने बच्ची के गायब होने की अफवाह फैली दी और परिजनों के साथ उसे तलाशने के नाटक में लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बच्ची की तलाश में नाकाम रही। एक सूचना पर पुलिस ने बच्ची का शव शौचालय के गड्ढे में तैरता हुआ बरामद किया। रविवार सुबह शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

खोरी चौकी प्रभारी उप सहायक निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 4 सितंबर की रात जौरासी निवासी प्रदीप की एक माह की बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पूछताछ के दौरान बच्ची की दादी और अन्य परिजनों ने किसी जंगली जानवर के बच्ची को ले जाने की आशंका भी जताई। 6 सितंबर की सुबह पुलिस को बच्ची की हत्या कर घर में शव छिपाने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान शौचालय के गड्ढे में बच्ची का शव तैरता मिला।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने एसएफएल की टीम को सूचना देकर बुलवाया। डॉ. विनोद की मौजूदगी में पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दादी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि तीन पोतियों के जन्म लेने के कारण वह बच्ची को बोझ समझने लगी थी। उसे पोते की चाहत थी। इसीलिए उसने एक माह की बच्ची के खून से हाथ रंग लिए। पुलिस ने दादी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed