फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Governments did not develop

सरकारों ने नहीं कराया विकास

Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Governments did not develop
नगीना। जमीयत उलमा हिंद हरियाणा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से 19 नवंबर को फिरोजपुर झिरका में शैक्षणिक समाज जागरूकता पर एक जलसे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुरुग्राम, पलवल, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, अलवर और भरतपुर आदि जिलों के विद्वान, सामाजिक संगठन, धार्मिक नेता तथा कई विधायक मौजूद रहेंगे। यह बातें जमीयत उलमा गुरुग्राम के महासचिव मौलाना साबिर कासमी ने नगीना के बड़कली चौक पर मंगलवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेवात के पिछड़ेपन के लिए सभी पार्टियां जिम्मेदार रहीं हैं। नेताओं ने यूनिवर्सिटी, रेल और नहरें लाने के लिए कम संघर्ष किया। दिल्ली के बिल्कुल नजदीक होते हुए भी मेवात 4 साल पहले नीति आयोग का सबसे पिछड़ा जिला घोषित हुआ। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन फर्जी रिपोर्टों के सहारे जिले को उन्नत करने की कोशिशें करने में जुटा हुआ है जबकि जमीनी हकीकत बदहाल है। महासचिव मौलाना साबिर कासमी ने बताया कि जलसे में हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद, विधायक मम्मन खान, पूर्व विधायक नसीम अहमद, रामगढ़ विधायक सफिया जुबैर, अलवर बीएसपी महासचिव इमरान खान, समेत जमीयत उलमा के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना हारून, मील खेडला मदरसा के कुलपति मौलाना राशिद, मौलाना खालिद कासमी, हाजी रमजान मालब, मौलाना सईद अमीनी, कांग्रेस युवा नेता नजीफाह जाहिद बीसरू, डाक्टर महबूब खान, अरशद हुसैन अडबर, मौलाना हकीमुद्दीन उटावड शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed