फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government procurement of paddy to take place at three centers starting October 15

Noida News: 15 अक्तूबर से तीन केंद्रों पर होगी धान की सरकारी खरीद

Mon, 05 Oct 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy to take place at three centers starting October 15
-किसानों को मिलेगा 2441 रुपये प्रति क्विंटल भाव, पंजीकरण और टोकन जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।15 अक्तूबर से तीन केंद्रों पर होगी धान की सरकारी खरीद। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद खरीद केंद्र से टोकन जारी किया जाएगा। फसल की बिक्री के बाद भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
जिले में धान खरीद के लिए नवीन अनाज मंडी दादरी, रबूपुरा मंडी और दनकौर में केंद्र बनाए गए हैं। किसान निर्धारित दर पर इन केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे। पंजीकरण के लिए किसानों को उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल या यूपी किसान मित्र ऐप पर अपनी जमीन की खतौनी समेत आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। जिन किसानों का पहले से पंजीकरण है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

टोकन में तय होगी खरीद की तारीख और समयः पंजीकरण के बाद किसान को संबंधित केंद्र पर धान बेचने के लिए टोकन मिलेगा। इसमें खरीद की तारीख और समय दर्ज होगा। किसान को निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचकर अपनी उपज बेचनी होगी। विभाग की ओर से खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंडी सचिवों को केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के लिए ये दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड, जो मोबाइल नंबर से लिंक हो।

- जमीन की खतौनी या ऋण पुस्तिका।

- एनपीसीआई से जुड़ा बैंक खाता।

- धान में अधिकतम नमी 17 प्रतिशत निर्धारित है।

- बिक्री के बाद भुगतान डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में होगा।
15 अक्तूबर से तीनों केंद्रों पर निर्धारित सरकारी दर से धान की खरीद शुरू होगी। किसानों को केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि खरीद के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। -अजीत सिंह जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed