फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government procurement of paddy did not take place in the markets even on the second day.

Noida News: दूसरे दिन भी मंडियों में नहीं हुई धान की सरकारी खरीद

Wed, 24 Sep 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy did not take place in the markets even on the second day.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार की घोषणा के दूसरे दिन भी जिले की किसी भी अनाज मंडी और खरीद केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी। दूसरे दिन भी खरीद एजेंसियां कहीं नजर नहीं आईं, न ही किसी मंडी में धान का ई-खरीद पोर्टल पर गेटपास जारी किया जा सका। दूसरी ओर राइस मिलर्स बुधवार से अनाज मंडियों में भी उतर सकते हैं और धान खरीद के लिए पंजीकरण भी शुरू करेंगे। पेहवा में मंगलवार को आयोजित राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में सरकार ने मांगें पूरी करने का भरोसा दे दिया है।
हरियाणा सरकार ने अधूरी तैयारियों के बीच 22 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने का ऐलान तो कर दिया था लेकिन राइस मिलर्स सीएमआर चावल के 15 ब्रोकन को लेकर असमंजस में थे। यही कारण रहा कि अभी तक राइस मिलरों ने अपना पंजीकरण शुरू नहीं कराया था, न ही मंडियों की ओर रुख किया था। भले ही धान की खरीद खाद्य आपूर्ति, हैफेड या एचडब्ल्यूसी जैसी एजेंसियां करती हों लेकिन वास्तविकता ये है कि बिना राइस मिलरों के धान की खरीद संभव नहीं है। यही कारण रहा कि मंगलवार को भी लगातार किसान पीआर धान लेकर अनाज मंडियों में पहुंचते रहे लेकिन कोई खरीद एजेंसी धान खरीदने नहीं पहुंची। किसी भी मंडी में एक किलो धान की भी खरीद नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

पेहवा में राइस मिलर्स की बैठक में राइस मिलर्स के खरीद के लिए तैयार होने के निर्णय के बाद अब पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। खरीद एजेंसियां राइस मिलों को धान का आवंटन करेंगी। इस प्रक्रिया में भी दो तीन दिन का समय लगने की उम्मीद है, इसके बाद ही धान की खरीद नियमित रूप से सुचारू हो सकेगी। तब तक कभी नमी अधिक होने या पोर्टल नहीं चलने जैसे बहाने करके धान खरीद को टाला जा सकता है। इधर, खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड आदि ने मंडियों में मंगलवार से वारदाना पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये है समस्या-
- इन दिनों अनाज मंडियों में हरियाणा के किसानों का 1509 किस्म के धान की आवक भी हो रही है। करनाल, तरावड़ी, घरौडा, निसिंग जैसे मंडियों में इसकी आवक पांच से 10 हजार क्विंटल रोजाना है। ये धान प्राइवेट खरीद का है लेकिन इसी बीच मंडियों में सरकारी खरीद वाले पीआर यानी मोटे धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में मंडियों के शेड में पीआर धान के लिए स्थान ही नहीं बचा है। यही स्थिति रही तो एक सप्ताह बाद जब पीआर धान की आवक तेज होगी तो स्थान की समस्या हो सकती है।

---
अब कोई समस्या नहीं, धान खरीद में जुटेंगे राइस मिलर्स : हंसराज सिंगला
- हरियाणा राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान हंसराज सिंगला ने बताया कि पेहवा में एसोसिएशन के सम्मेलन में राज्य सरकार के मंत्रियों ने लगभग सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जो ब्रोकन की समस्या है, उसका भी शीघ्र समाधान कर लिया जाएगा। इसलिए अब सभी राशन मिलर्स अपना पंजीकरण कराकर धान खरीद के लिए मंडियों में जाएंगे। धान खरीद में सरकार का सहयोग करेंगे और किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed