फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government Girls Inter College Mainpuri became the winner in the debate competition

Noida News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी बनी विजेता

Thu, 20 Nov 2025 02:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Government Girls Inter College Mainpuri became the winner in the debate competition
बिचपुरी। मिढ़ाकुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडल स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद एवं महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक विश्व प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने अपने विषयों पर प्रभावी एवं तर्कपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किए। इसके बाद महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट भाषा शैली, शोध आधारित अभिव्यक्ति और सुसंगत तर्को के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। दोनों प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में अपने विचार बेबाकी से रखे। डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल द्वारा विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आगरा कॉलेज के आचार्य डॉ. अनुराधा पालीवाल, आरबीएस कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. मुनमुन कुमार, सेंट जॉन्स कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. मोहित कुमार रहे। इस मौके पर चंद्रेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुधाकर सिंह, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी रहा विजेता
डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 11–12) में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी विजेता रही। प्रथम विषय सेवा तथा द्वितीय विषय शिक्षा पर रहा। पक्ष में रीया तथा विपक्ष में शिखा रही। वहीं, सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनाना जाट की जाग्रति तथा विपक्ष में श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज की विशाखा रही। वहीं, महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 8–10) में पक्ष में त्रिकुटा तथा विपक्ष में अलविना फातिमा विजेता रहे। वहीं, सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष में एम.डी. जैन इंटर कॉलेज की आयुषी शर्मा तथा विपक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट की राधिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed