फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government committed to make Delhi drug-free: CM

दिल्ली को नशा मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

Thu, 26 Jun 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Government committed to make Delhi drug-free: CM
यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने भागीदारी निभाने की अपील की
विज्ञापन

-------------
1933 पर दें नशा बेचने वालों की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय नशा और अवैध तस्करी निषेध दिवस पर बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को नशामुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे जन आंदोलन बनाकर राजधानी में अलग-अलग स्तर के कार्यक्रम होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को नशा मुक्त करने का संकल्प रखा है। हम सब देश को स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। दिल्ली सरकार इसमें अपनी जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार हर स्तर पर प्रयास करेगी। नशा दो तरीके से काम करता है। एक वह जो व्यक्ति के शरीर, परिवार और पूरे समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। जबकि दूसरा वह जिसमें देशभक्ति, समाज सेवा की भावना और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का जुनून होता है। इसमें सकारात्मकता और रचनात्मकता होती है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को बेहतर भविष्य देने और नशे की लत से बचाने के लिए समाज से भागीदारी की अपील की। वहीं, इसके खिलाफ चल रहे अभियान को जन आंदोलन बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि किसी को अपने आसपास नशा करने या बेचने वाला कोई व्यक्ति दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना 1933 नंबर पर दें। इसकी सूचना तुरत पुलिस तक पहुंचेगी और सटीक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चार माह में 1100 गिरफ्तारियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 के पहले चार महीनों में दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त करीब 1100 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इनसे भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए। साथ ही, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजकर स्वस्थ किया गया। अभी सरकार, पुलिस व समाज एकजुट होकर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र सरकार चला रही सघन व सक्रिय अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि देश का नशे से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया है। इसमें व्यक्ति को अंदर से खोखला करने वाले नशे से पूरे देश को निजात दिलाई जा रही है। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय उद्देश्य को हासिल करने में जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है।


सभी ने ली शपथ
कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, संजय गोयल व डॉ. अनिल गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित सभी लोगों ने नशे के खिलाफ टीम बनकर कार्य करने के लिए शपथ ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article