Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Before the epileptic attack, the lion used to shiver... its restlessness used to increase.

Noida News: दोस्त की दगाबाजी और बहन की जिद...भरोसे का भी कत्ल

Tue, 07 Oct 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Before the epileptic attack, the lion used to shiver... its restlessness used to increase.
ऑनर किलिंग: आरोपी करता है पेंट-पॉलिश का काम, साथ में काम करने वाले दोस्त से था बहन का प्रेम संबंध
विज्ञापन

घर में आते-जाते वक्त दोस्त ने बहन से बना ली थीं नजदीकियां

प्रेमी संग साथ रहने की जिद पर आए दिन घर में होता था विवाद
गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके में 18 वर्षीय युवती की हत्या की पटकथा रविवार रात घर के अंदर ही लिखी जा चुकी थी। दोस्त पर भरोसा फिर उसकी दगाबाजी और बहन की उसके साथ रहने की जिद ने आरोपी को गुस्से से भर दिया फिर वह हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। बहन की जान चली गई और आरोपी भाई अब सलाखों के पीछे है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से पेंट-पॉलिश का काम करता है। उसके साथ महराजगंज का एक युवक भी काम करता था। दोनों में दोस्ती हुई। दोस्त पर भरोसा जताया तो वह उसके गांव भी आने-जाने लगा। आरोपी की बहन तब इंटर की छात्रा थी। दोस्त के आने-जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। परिवार को इस रिश्ते का अहसास तब हुआ जब बहन और दोस्त के मोबाइल चैट्स और कॉल डिटेल सामने आईं। आरोपी को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई। उसने दोस्त को घर आने से मना किया, लेकिन दोनों का रिश्ता छिपकर जारी रहा।
विज्ञापन



मंदिर में शादी और फिर इन्कार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले बहन ने घरवालों के खिलाफ जाकर उसके दोस्त के साथ मंदिर में शादी कर ली थी। जानकारी के बाद परिवार के लोग भी शादी के लिए राजी हो गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद दोस्त ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोस्त ने बहन से शादी का वादा किया था पर जब परिवार को पता चला तो उसने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद बहन अक्सर फोन पर युवक से बात करती और साथ रहने की जिद करती थी। जब वह नहीं मानता तो घर में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का बिगड़ चुका था माहौल
पिछले कुछ महीनों से घर का माहौल बिगड़ चुका था। आरोपी को डर था कि बहन के प्रेम प्रसंग से समाज में बदनामी होगी। मां बीच-बचाव करने की कोशिश करतीं, लेकिन बहन अपने फैसले पर अड़ी रहती थी। पड़ोसियों के मुताबिक, रविवार रात भी इसी बात पर घर में झगड़ा हुआ था। बहन घर से निकल गई और देर रात तक लापता रही। सोमवार सुबह जब वह एक चौराहे पर मिली तो आरोपी ने मां से कहा कि वह उसे मामा के घर छोड़ने जा रहा है। मां को लगा कि शायद मामला अब शांत हो गया है, लेकिन यह छोड़ने का बहाना दरअसल आखिरी सफर की शुरुआत थी।


पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, प्रेमी से भी होगी पूछताछ
मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उस युवक की भी तलाश में जुटी है जिससे युवती का प्रेम संबंध था। थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन के मुताबिक, युवक से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि कहीं उसने भी अप्रत्यक्ष रूप से इस घटना के लिए आरोपी को उकसाया तो नहीं।



15 साल पहले हो चुकी है पिता की मौत
युवती की मां ने बताया कि 15 साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से बड़े बेटे (आरोपी) ने घर की जिम्मेदारियां उठा ली थीं। कम उम्र में ही वह पेंट-पॉलिश कर अपने छोटे भाई व बहन को अच्छी शिक्षा दे रहा था, लेकिन बहन के व्यवहार को लेकर वह तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed