{"_id":"68e420da41cce777040219eb","slug":"gorakhpur-news-before-the-epileptic-attack-the-lion-used-to-shiver-its-restlessness-used-to-increase-na-news-c-7-1-gkp1006-1094572-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिर्गी के दौरे से पहले बब्बर शेर को होती थी कंपकंपी...बढ़ जाती थी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिर्गी के दौरे से पहले बब्बर शेर को होती थी कंपकंपी...बढ़ जाती थी बेचैनी
विज्ञापन
चिड़ियाघर के मुख्य वन्यजीव चिकित्सक बोले- बिना किसी कारण जोर से दहाड़ता था अमर
दौरे से पहले कभी-कभी मुंह में अत्यधिक लार भी बनने लगती है
गोरखपुर। मिर्गी का दौरा आने से पहले बब्बर शेर के व्यवहार में कई असामान्य बदलाव देखे गए। इसमें बेचैनी, शरीर में कंपकंपी और असंतुलन प्रमुख हैं। दौरे से कुछ क्षण पहले शेर के मुंह में अत्यधिक लार बनी, वह चलने में डगमगाने लगा और कई बार उसका सिर एक ओर झुकता नजर आया। वह बिना किसी कारण जोर से दहाड़ता भी था।
चिड़ियाघर के मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मिर्गी का दौरा आने से पहले बब्बर शेर में बेचैनी, अस्थिरता और शरीर में कंपकंपी जैसी गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। वह अपने बाड़े में लगातार इधर-उधर घूमता है, कई बार दीवार या जाल से टकरा जाता है। शेर के मुंह में अत्यधिक लार बनने लगती है। उसके मुंह से लार टपकती रहती है।
उन्होंने बताया कि दौरे से कुछ क्षण पहले वह जोर से दहाड़ता है, जैसे किसी अनजाने भय या दर्द का अनुभव कर रहा हो। कई बार उसका सिर एक ओर झुक जाता है और उसकी चाल डगमगाने लगती है। ये सभी संकेत बताते हैं कि दौरा आने वाला है।
विज्ञापन
डॉ. योगेश ने बताया कि दौरे के समय शेर का शरीर अनियंत्रित रूप से कांपने लगता है। उसके पैर ऐंठ जाते हैं और मुंह से झाग निकलने लगता है। कुछ मामलों में उसकी आंखें ऊपर की ओर घूम जाती हैं जिससे वह कुछ क्षणों के लिए बेहोश जैसा दिखाई देता है। दौरे की स्थिति में उसकी सांस लेने की गति तेज हो जाती है और दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।
दौरा समाप्त होने के बाद शेर थकावट और भ्रम की स्थिति में रहता है। वह कई मिनट तक शांत बैठा रहता है या बार-बार करवट बदलता है। कुछ शेरों में दौरे के बाद भूख न लगना, आक्रामक व्यवहार या सुस्ती भी देखी गई है।