फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goons robbed bike from ACMO driver

एसीएमओ के चालक से कार सवार बदमाशों ने बाइक लूटी

Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Goons robbed bike from ACMO driver
एसीएमओ के चालक से कार सवार बदमाशों ने बाइक लूटी
विज्ञापन

दादरी। ग्रेनो स्थित ओमैक्स पॉम ग्रीन सोसाइटी के पास स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के चालक से हथियारों के बल पर बाइक लूट ली। पीड़ित के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ी-बछेड़ा में किराये पर रहने वाला रत्नेश कुमार उर्फ सोनू स्वास्थ्य विभाग में तैनात पांच साल से महिला एसीएमओ की कार चलाता है। बुधवार रात करीब 8 बजे वह कार से डॉक्टर को ग्रेटर नोएडा के म्यू सेक्टर स्थित ओमैक्स पॉम ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट पर छोड़कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही सोसाइटी के गेट से बाहर निकलकर कुछ आगे बढ़ा, तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि कार से तीन बदमाश बाहर आए, उनमें से दो के पास पिस्टल थी। वह बाइक की चाबी मांगने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर चाबी छीन ली। दो बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए, जबकि एक कार से चला गया। पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ दादरी दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed