{"_id":"6a983af7ed5a8a548406c5e6","slug":"golfers-display-their-mettle-amidst-rain-on-day-2-of-tgcl-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104930-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टीजीसीएल के दूसरे दिन बारिश के बीच गोल्फरों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टीजीसीएल के दूसरे दिन बारिश के बीच गोल्फरों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
- छह टीमों के करीब 96 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले, पहली बार उतरी दक्षिण-पूर्व एशिया ने भी छोड़ी छाप
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ट्रिनिटी गोल्फ चैंपियंस लीग (टीजीसीएल) के चौथे सीजन के दूसरे दिन बुधवार को भी जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में गोल्फरों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के पेशेवर, सेलिब्रिटी और शौकिया गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। छह टीमों के करीब 96 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मैदान पर उतरे।
दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पेशेवर गोल्फरों के साथ सेलिब्रिटी और शौकिया खिलाड़ियों ने भी अपने खेल से दर्शकों का ध्यान खींचा। खिलाड़ियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद शानदार शॉट लगाए और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक जुटाने का प्रयास किया। इस बार प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा ले रही दक्षिण-पूर्व एशिया और एसएसएल थाईलैंड टीम का भी शानदार प्रदर्शन रहा। दोपहर के समय हुई बारिश ने खिलाड़ियों की परीक्षा जरूर ली, लेकिन इससे उनका उत्साह कम नहीं हुआ। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाना है।