फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Golfer Shubhankar Becomes Champion

गोल्फर शुभांकर बने चैंपियन: बड़े अंतर से मारी बाजी

Sun, 11 Oct 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Golfer Shubhankar Becomes Champion
जेब में आए 30 लाख, जीता कपिल देव इनविटेशनल गोल्फ
विज्ञापन

जेपी ग्रीन्स में 14-अंडर 274 के स्कोर के साथ बने चैंपियन, भारतीय चुनौती की करेंगे अगुवाई

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) की ओर से ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ में आयोजित हुई चौथी कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप में गोल्फर शुभांकर शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में शुभांकर ने तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया। उन्होंने कुल 14-अंडर 274 के स्कोर के साथ छह शॉट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्हें 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।



प्रतियोगिता में गोल्फर शुभांकर ने अंतिम राउंड की शुरुआत दो शॉट की बढ़त के साथ की थी। उन्होंने दबाव के बीच शानदार वापसी करते हुए तीन बर्डी और एक ईगल लगाया, जबकि दो बोगी भी कीं। मुकाबले का निर्णायक मोड़ 12वें होल पर आया, जहां पार-5 होल पर उन्होंने लगभग 60 से 70 फीट की दूरी से शानदार पट लगाकर ईगल हासिल किया। इससे उन्हें बढ़त मजबूत करने में मदद मिली। शुभांकर ने कहा कि 10वें होल पर बोगी के बाद मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन 12वें होल पर ईगल ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने अंतिम चरण में बेहतरीन पुटिंग और शॉर्ट गेम के दम पर बढ़त कायम रखी। उनके मुताबिक, 16वें होल पर मुश्किल स्थिति से पार बचाना भी जीत के लिहाज से अहम रहा।
विज्ञापन


ऑर्टोलानी और मनोज संयुक्त दूसरे स्थान पर

इटली के मिशेल ऑर्टोलानी और बेंगलुरु के मनोज एस ने आठ-अंडर 280 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। मनोज ने इस प्रदर्शन से 16 लाख रुपये जीते और रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप की सूची में 26वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए। चार खिताब जीत चुके खलिन जोशी सात-अंडर 281 के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लिए शीर्ष 24 तय

प्रतियोगिता के बाद डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लिए रेस में शीर्ष 24 खिलाड़ियों की जगह भी तय हो गई। सप्तक तलवार 99.69 लाख रुपये की सत्र की कमाई के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि खलिन जोशी दूसरे स्थान पर हैं। विराज मदप्पा 24वें स्थान के साथ क्वालिफाई करने वाले अंतिम खिलाड़ी बने। शुभांकर अब अगले सप्ताह होने वाली 40 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टॉमी फ्लीटवुड, रोरी मैकइलरॉय और रयान फॉक्स सहित अंतरराष्ट्रीय गोल्फ जगत के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed